Headlines

एमपी की बची 18 सीटों की घोषणा एक-दो दिन में : पटवारी

एमपी की बची 18 सीटों की घोषणा एक-दो दिन में : पटवारी
👁️ 418 Views

भोपाल. भोपाल डॉट कॉम
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में बची सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा एक दो दिन में हो जाएगी। रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज औपचारिक तौर पर मुंबई में खत्म हो रही है। कांग्रेस के तमाम नेता इस यात्रा से फ्री हो जाएंगे। पार्टी आलाकमान ने निर्देश दिए हैं कि जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं, उनको लेकर स्टेट टीम और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ चर्चा कर सिंगल नाम फाइनल कर लें

  • पटवारी की खास बातें
  • 19 मार्च को दिल्ली में सीईसी की बैठक में बचे हुए 18 उम्मीदवार तय हो जाएंगे।
  • कांग्रेस प्रदेश में 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। खजुराहों सीट इंडी गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी को दी है
  • चुनावी बाँड के पैसों का इस्तेमाल भाजपा ने नेताओं को खरीदने में किया।
  • कांग्रेस भाजपा में गए नेता तीसरी पंक्ति में बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं। गजब का सम्मान मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *