Headlines

    CAA: ‘भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं’: गृह मंत्रालय

    CAA: ‘भारतीय मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं’: गृह मंत्रालय
    👁️ 154 Views

    दिल्ली. भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो
    CAA Rules In India: सीएए को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय का बयान आया है। मंत्रालय आया है। नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) के संबंध में भारतीय मुसलमानों और छात्रों के एक वर्ग की आशंका को दूर करने की कोशिश की गई है।

    गृह मंत्रालय ने कहा कि सीएए पर भारतीय मुसलमानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि सीएए का भारतीय मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है और उनके पास अपने समकक्ष हिंदू भारतीय नागरिकों के समान अधिकार हैं। सीएए के बाद किसी भी भारतीय नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज पेश करने के लिए नहीं कहा जाएगा.

    केंद्र ने 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों के लिए तेजी से नागरिकता प्रदान करने के वास्ते नागरिकता (संशोधन) कानून को सोमवार को अधिसूचित किया.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *