Headlines

    पंडित प्रदीप मिश्रा का जर्जर मकान सीहोर में ढहा, कोई हताहत नहीं

    पंडित प्रदीप मिश्रा का जर्जर मकान सीहोर में ढहा, कोई हताहत नहीं
    👁️ 110 Views

    सीहोर, BDC News

    मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का सीहोर शहर स्थित एक पुराना मकान रविवार को ढह गया। यह घटना शहर के नमक चौराहा इलाके में हुई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि मकान को नगर पालिका ने दो महीने पहले ही जर्जर घोषित कर खाली करा लिया था।

    बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक इस जर्जर इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। चूंकि यह मकान खाली था और इसमें कोई रह नहीं रहा था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

    बारिश के पहले ही जारी हुआ था नोटिस

    सीहोर कलेक्टर बालगुरु ने बारिश के मौसम से पहले जिले के सभी जर्जर भवनों की पहचान करने और उनके मालिकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। पंडित प्रदीप मिश्रा का यह मकान भी इसी सूची में शामिल था।

    • मकान को जर्जर होने के कारण नोटिस देकर खाली करा लिया गया था। पंडित प्रदीप मिश्रा मूल रूप से सीहोर के ही रहने वाले हैं और उनका यह पुराना मकान पिछले काफी समय से खाली पड़ा था।

    तिलक खाती, अतिक्रमण प्रभारी नगर पालिका

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *