भोपाल।BDC NEWS
bhopalonline/org
गणेाशोत्सव राजधानी में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गणेशजी की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम ढलते ही झांकी स्थल रोशनी से नहा उठते हैं। धार्मिक गीत गूूंज रहे हैं।
बागमगुलिया स्थित द प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेश जी की स्थापना धूमधाम के साथ की गई है। यहाँ भगवान गणेशजी की बेहद मनोहारी प्रतिमा स्थापित की गई है। इस आयोजन के संबंध में समिति के प्रमुख सदस्यों—राजीव रंजन मिश्रा, डॉ पुष्पेंद्र पटेल, सौरभ विजयवर्गीय, नेहा खातरकर, एच.सी.शर्मा, जी. एम. सूद ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस पावन अवसर पर सोसाइटी में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे यहाँ का पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
सोसायटी में हर साल गणेशोत्सव मनाया जाता है। सोसायटी का हर सदस्य पार्वती नंदन की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करता है।
बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना
👁️ 165 Views