Headlines

NEET पेपर लीक : सरकार एक्शन में, CJP इस्तीफे पर अड़ी, कैबिनेट ने संशोधन बिल को दी मंजूरी

NEET पेपर लीक : सरकार एक्शन में, CJP इस्तीफे पर अड़ी, कैबिनेट ने संशोधन बिल को दी मंजूरी
👁️ 88 Views

शिक्षा मंत्रालय में बड़ी कार्रवाई, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त

नई दिल्ली।
BDC NEWS | bhopalonline.org

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में करीब दो घंटे तक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकार का पक्ष रखा, जबकि CJP की ओर से प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका शामिल हुए।

%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%AC%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%A8%20(3)

बैठक के बाद CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा देने पर सहमति जताई है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि CJP ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के पांच सुझाव रखे हैं। सरकार ने इन प्रस्तावों पर विचार के लिए एक दिन का समय मांगा है।

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी

%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%AC%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%A8%20(2)

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पेपर लीक रोकने से जुड़े संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि विधेयक अब संसद में सोमवार को पेश किया जाएगा। हालांकि कैबिनेट फैसलों की जानकारी देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की और मीडिया के सवालों पर केवल “नेक्स्ट” कहकर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने हल्के अंदाज में इतना जरूर कहा कि “आज कोई पेपर लीक नहीं हो रहा।”

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, आपराधिक कार्रवाई की तैयारी

%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%AC%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%A8%20(1)

पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है। इससे एक दिन पहले शिक्षा मंत्रालय में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए गए। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि टी.के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते मेट्रो सेवा प्रभावित

%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%88%E0%A4%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%AC%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%A8

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विरोध स्थल के निकट जनपथ मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ ने प्रवेश द्वार के कांच को अखबारों से ढक दिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा कुछ स्थानों पर भित्तिचित्र भी बनाए गए। शुक्रवार शाम मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन दोबारा खोल दिए गए, लेकिन मध्य दिल्ली के 15 अन्य स्टेशन लगातार तीसरे दिन भी बंद रहे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान सहित कुल 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध रही।

नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर सरकार की कार्रवाई, कैबिनेट के फैसले और आंदोलनकारियों के साथ जारी वार्ता से संकेत मिल रहे हैं कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में जल्द महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *