Headlines

    किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, क्यों कहा पटवारी

    किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, क्यों कहा पटवारी
    👁️ 165 Views

    भोपाल BDC NEWS
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में कोहरे के कारण काले पड़े गेहूं को सरकारी एजेंसी ने रिजेक्ट कर दिया है। सरकारी समिति ने इसकी खरीदी कर ली, लेकिन केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम ने इसे अमानक माना है। ऐसे में किसानों का भुगतान भी फंस गया है। चूंकि, भुगतान की स्वीकृति निगम ही देता है, ऐसे में खरीदी के बावजूद किसानों को भुगतान कब, कितना और कैसे मिलेगा, यह मामला उलझ गया है।
    पटवारी ने कहा कि सरकार के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री ने फसल खराब होने के दौरान जगह-जगह फोटो खिंचवाए, बयान जारी किए और खूब हेडलाइंस भी बटोरी! वादा किया कि किसानों का नुकसान नहीं होगा। अब किसानों को दो आंख से देखने वाली, डबल इंजन की सरकार की एजेंसियां ही खुलेआम धोखाधड़ी पर उतर आई हैं। सरकार वादा करने के बाद भी किसानों के भुगतान में आनाकानी की नीयत बना रही है।
    पटवारी ने कहा कि सरकार पहले ही किसानों के साथ वादाखिलाफी कर चुकी है। मोदी की गारंटी के नाम पर गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रू. प्रति क्विंटल देने का चुनावी वादा किया गया! फिर मुकर गए।
    पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों से खरीदे हुए गेहूं का वास्तविक भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें, अन्यथा कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतरेगी और निर्णायक आंदोलन करेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *