भूलने की बीमारी है तो कीजिए शंख पुष्पी का सेवन

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

लाइफ स्टाइल डेस्क. बीडीसी न्यूज

shankhpushp: शंखपुष्पी का पौधा देश के सभी हिस्सों में आसानी से मिल जाता है। शंख की तरह पुष्प होने के चलते इसे शंखपुष्पी कहा जाता है। इस पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में लाभ दायक होते है। आयुर्वेद में शंखपुष्पी का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता है। इसके फूल से दवा बनाई जाती है।

यादाश्त बढ़ाने में सफ़ेद शंखपुष्पी का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। भूलने की बीमारी वाले मरीजों को इसके इस्तेमाल की सलाह  दी जाती है। शोध में शंखपुष्पी चूर्ण का सेवन रोजाना सुबह में दूध या पानी के साथ करना चाहिए।

डायबिटीज में गुणकारी

  • यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी गुणकारी है। डायबिटीज के मरीज शंखपुष्पी के चूर्ण को दूध अथवा पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
  • उच्च रक्तचाप, तनाव और अवसाद में भी शंखपुष्पी फायदेमंद होता है।
  • शंखपुष्पी का अर्क ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  • यह त्वचा की सभी परतों को पोषण देने में मदद करता है।
  • शरीर में मौजूद फैटी एसिड को दूर करने में भी लाभ दायक है।
  • डिस्क्लेमर: यह तथ्य सामान्य जानकारी है। इसमें दिए गए सुझाव पर अमल से  पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *