MP Election Update : 66.12 % वोट पड़े, राजगढ़ में 72.99% % मतदान, भोपाल में 60.99% मतदान, देश में 60.19 %

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us
राज्य
9 बजे तक मतदान %
असम10.12
बिहार10.41
छत्तीसगढ़13.24
गोवा13.02
गुजरात9.87
कर्नाटक9.45
मध्य प्रदेश14.43
महाराष्ट्र6.64
उत्तर प्रदेश12.94
पश्चिम बंगाल15.85
11 बजे तक मतदान %

1 बजे तक मतदान % : असम 45.88, बिहार 36.69, छत्तीसगढ़ 46.14 गोवा 49.04 गुजरात 37.83, कर्नाटक 41.59, मध्य प्रदेश 44.67, महाराष्ट्र 31.55, उत्तर प्रदेश 38.12, पश्चिम बंगाल 49.27

शाम 5 बजे तक मतदान : असम 74.86%, बिहार 56.01%, छत्तीसगढ़ 66.87%, गोवा 72.52%, गुजरात 55.22%, कर्नाटक 66.05, मध्य प्रदेश 62.28% महाराष्ट्र 53.40% उत्तर प्रदेश 55.13% पश्चिम बंगाल 73.93%

BDC NEWS 07 may 2024 अजय तिवारी. भोपाल

शाम 6 बजे तक का मतदान प्रतिशत MP में 66.12%

मुरैना 55.77%
भिंड 52.91%
ग्वालियर58.86%
गुना69.34%
सागर62.06%
विदिशा70.35%
भोपाल बबबब
राजगढ़ 72.99%
बैतूल 69.68%

शाम 5 बजे तक मप्र में हुआ 62.28 % मतदान हुआ है। राजगढ़ में 72.08 % हो चुका है। राजधानी भोपाल में भोपाल- 58.42 % वोट डाले जा चुके हैं।

कहां कितने फीसदी मतदान 

राजगढ़72.08 %
गुना68.93 %
बैतूल 67.97%
विदिशा69.20 %
सागर61.70%
भोपाल58.42%
ग्वालियर57.86%
मुरैना55.25%
भिंड50.96%

दोपहर तीन बजे तक मतदान में राजगढ़ टॉप पर बना हुआ है, यहां पर 63.69% मतदाताओं ने अभी तक वोट डाले हैं। राजधानी भोपाल में 50.16 % मतदान हुआ है।

कहां कितने फीसदी मतदान 

बैतूल 59.63
भिंड 44.18
भोपाल50.16
गुना 60.16
ग्वालियर49.60
मुरैना48.23
राजगढ़63.69
सागर53.08
विदिशा59.87

दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.67 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 52.60 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 37.37 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।  

बैतूल48.26
भिंड37.37
भोपाल40.41
गुना49.93 
ग्वालियर41.18
मुरैना39.24
राजगढ़52.60
सागर44.32
विदिशा50.46

मध्यप्रदेश में पहले चार घंटों में यानी 11 बजे तक 30.21% मतदान हुआ है। राजगढ़ में सबसे अधिक 34.81% मतदान हुआ है। राजधानी भोपाल में 27.46 % मतदाता वोट डालने निकले हैं।

बैतूल32.65%
भिंड25.46%
भोपाल27.46%
गुना16.43%
ग्वालियर34.53%
मुरैना26.62%
राजगढ़34.81%
सागर30.31%
विदिशा32.64%

09 am update ### मध्यप्रदेश में नौ सीटों पर तीसरे चरण में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है। मॉक पोल सुबह 5.30 बजे हुए। कई बूथों पर सुबह सात बजे के पहले ही कतारें देखी जा रही है। सुबह नौ बजे मतदान के शुरूआत आंकड़े सामने आए हैं। पहले दो घंटे में 14.43% मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान राजगढ़ में 16.57% वोट डाले चुके हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की साख दांव पर हैं। भोपाल में 13.61% मतदान हो चुका है। बैरसिया 14.95%, भोपाल उत्तर 12.59%, नरेला 14.4 %, भोपाल दक्षिण पश्चिम 12.1%, भोपाल मध्य 12.14 %, गोविंदपुरा 15.15%, हुजूर 10.00% और सीहोर 12.39% वोटिंग हो चुकी है। गोविंदपुरा क्षेत्र मतदान के नजरिये से टॉप है। पुराने भोपाल में मतदाताओं की लाइनें लगी हैं। यहां सबसे अधिक 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरूण श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है।


प्रदेश में 30.21 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक प्रदेश में 30.21 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 34.81 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 25.46 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।  

सीट वोटिंग
बैतूल 15.97%सुबह नौ बजे तक
भिंड 12.23%सुबह नौ बजे तक
भोपाल 13.61%सुबह नौ बजे तक
गुना 16.43%सुबह नौ बजे तक
ग्वालियर 12.75%सुबह नौ बजे तक
मुरैना 12.43%सुबह नौ बजे तक
राजगढ़ 16.57%सुबह नौ बजे तक
सागर 14.58%सुबह नौ बजे तक
विदिशा 15.85%सुबह नौ बजे तक
कुल वोटिंग 14.43%सुबह नौ बजे तक

भोपाल में अभी तक ….. बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा ने अपने परिवार के साथ चौक बाजार में मतदान केन्द्र क्रमांक 240 पर, विधायक रामेश्वर शर्मा ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विश्वेश्वरैया भवन के बूथ 221 पर, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 184 पर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, भोपाल से नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया है। महापौर मालती राय ने वार्ड 36 बूथ क्रमांक 185  पुष्पा नागर में वोट डाला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पत्नी स्मिता राजन के साथ भोपाल के चार इमली स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 210 पर मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने भोपाल नीलबड़ स्थित मतदान केन्द्र में मतदान किया। दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता सिंह के साथ वोट डाला।

एमपी ब्रेकिंग

  • सागर लोकसभा क्षेत्र के खुरई के महूना जाट मतदान केंद्र क्रमांक 70 में पीठासीन अधिकारी रमाकांत पिता रामस्वरूप खरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
  • भिंड के शिवपुरी का पुरा में मतदान करने जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। 
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने किया मतदान, कहा- निश्चित ही भाजपा मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीट जीत रही है। 

पहला आधिकारिक बयान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में प्रदेश के नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।राजन ने बताया कि सभी नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र मुरैना में 26.62 प्रतिशत, भिण्ड (अजा) में 25.46 प्रतिशत, ग्वालियर में 28.55 प्रतिशत, गुना में 34.53 प्रतिशत, सागर में 30.31 प्रतिशत, क्र.-18 विदिशा में 32.64 प्रतिशत, भोपाल में 27.46 प्रतिशत, राजगढ़ में 34.81 प्रतिशत एवं बैतूल (अजजा) में 32.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया है। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सुबह मतदान प्रारम्भ होने के 90 मिनट पहले सभी मतदान केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के अधिकृत एजेन्ट/प्रतिनिधि की मौजूदगी में मॉक पोल की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *