संत नगर बुलेटिन @ 7 pm 08 May 2024

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

संत हिरदाराम नगर की खबरों का सुबह क्यों हो इंतजार.. हर शाम अपडेट करता @ BDC NEWS बुलेटिन

संतन हिरदाराम नगर. BDC NEWS

श्री प्रेम प्रकाश मण्डलाध्यक्ष स्वामी भगतप्रकाशजी अमरापुर अपनी संत मंडली मनोहरलाल जयपुर, मनोहरलाल ग्वालियर), लालूराम  इन्दौर,  डालूराम,  लालचन्द, हरिओम,  कमल साई,  दीपक साई जी, लोकचन्द साई, कमल साई गांधीधाम के साथ बुधवार को संत हिरदाराम नगर में आए।

स्वामी भगत प्रकाश महाराज के द्वारा सायं प्रेम प्रकाश कालोनी स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में सत्संग किया। भगत प्रकाश महाराज जी ने कहा कि मनुष्य के दिल से जो प्रार्थना निकलती है वह ईश्वर जरूर सुनते है सतगुरू का आशीर्वाद उसके ऊपर जरूर होगा जो उनको याद करेगा।

स्वामी जी ने हाथी के प्रसंग को बताते हुए कहा कि जब हाथी को वागू ने पकड़ लिया तो उस समय उस हाथी ने केवल राम का एक शब्द र बोला और दूसरा शब्द जब तक बोले तक परमात्मा उसकी मदद के लिए प्रगट हो गए। स्वामीजी ने कहा कि इस शहर में नई दरबार का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी सेवाधारी हित-चित से सेवा में लगे हुए हम आशीर्वाद देते है कि सभी सेवाधारियों के ऊपर  सतगुरू महाराज का आशीर्वाद बना रहे और सबके घर में भी सुख शान्ति बनी रहे। गीता में भी लिखा है कि जो भी भक्ति मार्ग पर चल रहे है उनको किसी भी बात की चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। सत्संग के पश्चात स्वामी भगत महाराज जी अपनी संत मंडली के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *