संतनगर इवनिंग बुलेटिन @ 7 PM

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

क्यों हो सुबह का इंतजार। संतनगर की हलचल से हर शाम बजे अपडेट करता BDC NEWS @ 7 PM Bulletin

संतनगर. बीडीसी न्यूज

संतनगर के साधु वासवानी स्कूल प्रांगण में बच्चों, समाजसेवियों ने शिक्षाविदों ने कंडों की होली जलाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दोहराया। एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी, शिक्षाविद विष्णु गेहानी, बसंत चेलानी, समाजसेवी वासदेव वाधवानी, पूज्य सिंधी पंचायत उपाध्यक्ष गुलाब जेठानी, भरत आसवानी, जिला उपाध्यक्ष रामबंसल ने बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिका के साथ होलिका का दहन किया। दहन से पहले विधिवत पूजन किया गया।

संतनगर.बीडीसी न्यूज

संतनगर के मुख्य मार्ग पर  होली का उत्सवी माहौल हैं। जहां रंग गुलाल और पिचकारी की दुकानें गुलजार हैं। वहीं सिंधी समाज की खास मिठाई गिहर जमकर बिक रहे हैं। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी है। होलिका दहन समितियों के दहन स्थल पर होली के गीत बज रहे हैं। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा।

संतनगर. बीडीसी न्यूज

संस्था मातृभूमि ने होली पर इंद्रा नगर शिव शक्ति मंदिर में बच्चों को पिचकारी, रंग गुलाल देकर पर्व की बधाई दी। संस्था के अध्यक्ष राहुल राजपूत ने कहा कि संस्था हिन्दू के त्योहारों पर ऐसे बच्चे के बीच जाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हैं, उनको सामग्रो भेंट कर पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर रीना पोद्दार, किशोर पहलाजानी, राहुल अबोले, पीयूष गिरी, कुनाल गौहर, राजा सिंह आदि मौजूद थे।

संतनगर. बीडीसी न्यूज

भोपाल मिलिट्री स्टेशन के 12 छात्रों को शिक्षा, खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह, जीओसी, सुदर्शन चक्र कोर और नंदिता सिंह, जोनल अध्यक्ष एडब्ल्यूडब्ल्यूए ने सम्मानित किया। जनरल सिंह ने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में शिक्षा और दृढ़ता के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *