सेना के जवान को बनाया था शिकार
भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का फायदा उठाकर मासूम यात्रियों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का जीआरपी भोपाल ने भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह इतना शातिर था कि असली नोटों का लालच देकर नकली नोटों की गड्डी थमाता था और पलक झपकते ही मोबाइल और एटीएम साफ कर देता था। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के बवाना से आए 6 शातिर ठगों को दबोचा है, जिनके पास से कार और नकदी समेत 9 लाख का मशरूका बरामद हुआ है।
साजिश: दोस्ती से शुरू होकर धोखे पर खत्म
वारदात की पटकथा 17 अप्रैल को लिखी गई, जब सेना के जवान अमर सिंह ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। उद्योग नगरी एक्सप्रेस से पुणे जा रहे जवान का मोबाइल और एटीएम भोपाल स्टेशन पर चोरी हो गया और देखते ही देखते उनके खाते से पैसे निकल गए।
CCTV ने खोला राज
जीआरपी ने जब स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो आधा दर्जन संदिग्ध युवक जवान को घेरे हुए नजर आए। तकनीक और मुखबिरों के जाल में फंसकर जोगिंदर, दिलशाद, अरशद, सुमित, मोहम्मद अनवर और अमानतुल्लाह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी मूल रूप से बिहार के हैं लेकिन दिल्ली के बवाना में रहकर देशभर में ठगी का नेटवर्क चला रहे थे।
तरीका-ए-वारदात: ‘लालच’ का घातक खेल
ये ठग खासतौर पर फौजियों और भोले यात्रियों को चुनते थे। पहले उनसे दोस्ती करते, फिर नकली नोटों की गड्डी दिखाकर कहते कि उनके पास नकद ज्यादा है और उन्हें ऑनलाइन पेमेंट की जरूरत है। इसी बातचीत के दौरान वे यात्री का फोन या एटीएम बदल देते थे। इनका आतंक सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं था; आरोपियों ने इंदौर, दिल्ली, गाजियाबाद और मथुरा में भी कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
लेटेस्ट अपडेट
- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल






