Headlines

शिवराज की सूची ने आईना दिखाया कांग्रेस को, जानिए कौन सी सूची है

शिवराज की सूची ने आईना दिखाया कांग्रेस को, जानिए कौन सी सूची है
👁️ 132 Views

भोपाल.भोपाल डॉट कॉम

कांग्रेस छोड़ने वालों की यह लिस्ट मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के विदिशा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने जारी की है। मकसद लोकसभा चुनाव से पहले यह साबित करना है कि कांग्रेस में ‘भाग मिलखा भाग’ की स्थित है। शिवराज ने रविवार को कहा- मेडम सोनिया गांधी जी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। राज्यसभा में बैक डोर एंट्री हुई है। इससे साफ है जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है।
शिवराज सिंह ने कहा कि 2019 में राहुलजी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। अमेठी से राहुलजी खुद चुनाव हार गए थे। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस 50 चुनाव हार चुकी है। 2013-14 के बाद, कांग्रेस के कई उनके मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी। हालत यह है कि 2024 में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता हिमन्त बिस्व सरमा अब पूरी कर्मठता से भाजपा में आने के बाद असम का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, एस एम कृष्णा, दिगंबर कामत, विजय बहुगुणा, पेमा खांडू, अशोक चव्हाण, एन डी तिवारी, रवि नाइक, गुलाम नबी आजाद, अजीत जोगी, लुइजिन्हो फलेरियो, किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से तौबा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *