पहला एलिवेटेड कॉरिडोर संतनगर में बनेगा, 233 करोड़ मंजूर

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

– एक साल पहले मिली थी प्रशासकीय मंजूरी

हिरदाराम नगर। रवि नाथानी

संत हिरदाराम नगर में भोपाल का पहला  एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। कॉरिडोर के लिए सरकार ने 233 करोड़ रूपये की मंजूरी दे दी है। जल्द ही टैंडर होंगे। कॉरिडोर निर्माण से संतनगर  में यातायात की सूरत बदल जाएगी। नीचे सड़क होगी, उसके ऊपर फ्लाई और सबसे ऊपर मेट्रो दौड़ेगी। कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रशासकीय मंजूरी दिसंबर 2021 में मिली थी।

आने वाले समय संतनगर की यातायात की समस्या खत्म होने वाली है। संतनगर के भोपाल-इंदौर हाइवे पर प्रशासकीय मंजूरी मिलने के बाद एक साल से अटका एलिवेटेड कॉरिडोर का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने निर्माण के लिए 233 करोड़ रूपये की मंजूरी दे दी है। वैसे, निर्माण के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर चुके हैं।

बीआरटीएस कॉरिडोर बनने के बाद संतनगर के मेन रोड पर यातायात की समस्या सुलभ होने के  वजाए खराब हुई है। अपेक्षा के अनुसार चौड़ीकरण न होने से मार्ग बीआरटीएस कॉरिडोर में मॉय बस के अलावा अन्य वाहनों का दबाव दोनों ओर बढ़ा है। बस स्टैंड से लेकर सीहोर  नाके पर दोनों और सड़क पर वाहनों की पार्किंग समस्या को  और बढ़ाने वाली है। पैदल चलने वालों की जगहों पर वाहन अवैध ठेलों की बसाहट हालात को और बिगाड़ने वाली है।

जल्द टेंडर जारी होंगे

लोक निर्माण विभाग की ब्रिज निर्माण सेक्शन के मुख्य अभियंता संजय खाड़े ने विभाग को संतनगर में एलिवेटेड कॉरिडोर की स्वीकृत मिली है। बजट भी मंजूर कर दिया गया है। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

चार फ्लाई ओवर, एक एलिवेटेड कॉरिडोर

राजधानी में एक एलिवेटेड और चार नए फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। कर्मचारी चयन मंडल चौराहा पर भोपाल हाट से छह नंबर  तक  540मीटर फ्लाई ओवर प्रस्तावित है। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस अड्‌डे से गौतम नगर तक 800 मीटर, अयोध्या बाइपास से करोंद चौराहे तक 750 मीटर और आनंद नगर में आकाशवाणी से राज वेदांता स्कूल तक 1300 मीटर का फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव है। होशंगाबाद रोड पर बीयू से मिसरोद तक साढ़े पांच किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर भी  बनाया जाना है।

साध्वी प्रज्ञा ने संतनगर में अंडर ब्रिज की पैरवी की

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने संतनगर के रेल अफसरों और सांसदों की बैठक में उपनगर में अंडर ब्रिज का मुद‌्दों उठाया। सांसद ने कहा संतनगर में अंडर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू किया जाना चाहिए। निर्माण के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए जिन लोगों की जमीन अधिग्रहण होना है, उनके विस्थापन या मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। बता दे फाटक रोड पर फ्लाई ओवर के निर्माण की बात कही जा रही है, उसके लिए ही कुछ लोगों की दुकानें प्रभावित हो रही हैं। अंडर ब्रिज की बात कर सांसद ने अंडर ब्रिज या आरओबी को लेकर असमंजस्य पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *