Holi 2024 Bairagarh: संतनगर के स्कूलों में त्योहार मनाने की परंपरा
संतनगर में होली पर लकड़ी बचाने का संदेश देने के लिए स्कूलों में कंडों की होली जलाने की परंपरा पांच दशक पहले शुरू हुई थी, जो अभी भी बनी हुई है। वैसे हर पर्व को सादगी से मनाने का संस्कार बचपन में ही डालने के लिए त्योहार मनाए जाते हैं और विशिष्ठजन पर्व को सादगी और गरिमा से मनाने का संदेश देते हैं।
हर पर्व को मनाने के संस्कार बच्चों में स्कूली जीवन से डाले जाते हैं। पर्यावरण को बचाने का संस्कार डालने के लिए स्कूलों में कंडों की होली जलाने की परंपरा है। पर्व मनाते हुए बच्चों को यह बताने की कोशिश होती है कि जंगलों को काटकर होली जलाना ठीक नहीं। यह पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है। 50 साल पहले स्कूलों में होलिका दहन इसलिए शुरू किय गया था कि बच्चों को बताया जा सके कि कंडों की होली जलाना चाहिए। इससे जंगलों को कटने से बचाया जा सकता है। लाखों क्विंटल लकड़ी पर्व के नाम पर जला दी जाती है। शिक्षाविद, समाज के विशिष्टजन बच्चों को पर्व की बुराइयों से दूर रहकर उत्साह के साथ होली मनाने की सीख देते हैं। साधु वासवानी स्कूल और नवयुवक सभा की शैक्षणिक संस्थाओं में भी इस बार कंडों की होली जलाई जाएगी।
सूखी होली का दिया जाएगा संदेश
बच्चों को स्कूलों में सूखी होली मनाने का संदेश दिया जाएगा। विशिष्टजन बच्चों के बीच जाकर पानी बचाने का संदेश देंगे। पर्व के अंतिम दिनों में इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, आज नहीं चेते तो आने वाले समय में बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे।
पर्यावरण हमारी चिंता का विषय होना चाहिए। आने वाली पीढ़ी के लिए इसे सहज कर देना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए अभी से बच्चों को होली पर क्विंटल लकड़ी जलने से बचाने का संदेश देना चाहिए। कंडों की होली जलाकर हम जंगल बचाने में कामयाब होंगे। यह परंपरा नवयुवक सभा से शुरू की गई थी, आज स्कूलों के अलावा एक दर्जन स्थानों पर लोग भी कंडों की होली जलाने लगे हैं। – विष्णु गेहानी शिक्षाविद
SBI Bank Strike & Holidays : आज ही निपटा लें जरूरी काम, 23 से 28 मई तक लगातार 6 दिन बंद रह सकते हैं एसबीआई बैंक
👁️ 55 Views भोपाल.BDC News| bhopalonline.org यदि आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे ब्रांच से जुड़े अपने सभी महत्वपूर्ण और वित्तीय काम आज यानी 22 मई, शुक्रवार को ही…
जनरल मेडिसिन: बिना सर्जरी के रोगों का सटीक निदान और उपचार
👁️ 407 Views गिरीश कुमारBDC News | bhopal0nline.org चिकित्सा जगत में ‘जनरल मेडिसिन’ (General Medicine) को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माना जाता है। यह चिकित्सा विज्ञान की वह प्राथमिक शाखा है जहाँ वयस्कों की सामान्य और जटिल बीमारियों का निदान बिना किसी शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के किया जाता है। एक फिजिशियन या इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ…
- MP School Summer Vacation 2026: मध्य प्रदेश के इन जिलों में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद!
👁️ 847 Views MP School Holiday: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर भोपाल।BDC News| bhopalonline.org MP School News Update: मध्य प्रदेश में सूरज की तपिश अब जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 43°C के पार पहुंच चुका है। बच्चों को लू और झुलसा देने वाली गर्मी से बचाने के…
Holi Eye care tips 2026 खूब खेलें रंग, लेकिन आंखों और त्वचा का रखें ख्याल
👁️ 121 Views हेल्थ डेस्क BDC News | BhopalonlineHoli Eye care tips 2026 आओ रंगोत्सव के लिए हो जाओ तैयार.. खूब खेलना होली। लेकिन रखना यह ख्याल कहीं रंग खेलना आपको भारी न पड़ जाए। हम आपकों बताते हैं रंग खेलते समय किसी बात का रखना है ख्याल.. साफ पानी से आंखों को धो लें…
पूजा सिंह, भोपाल डॉट कॉम