चुनाव के वक्त भी संतनगर भाजपा मंडल की मीडिया से दूरियां

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

भोपाल. BDC NEWS
भाजपा संतनगर मंडल प्रचार-प्रसार से दूर है. यूं भी कह सकते हैं पार्टी के कार्यक्रम पर होने वाला काम भी मीडिया तक नहीं पहुंचता। मीडिया से संवाद के लिए अधिकृत व्यक्ति नहीं है ऐसा कतई नहीं है। हो सकता है मंडल अध्यक्ष कमल विधानी के काम करने का तरीका अलग हो। प्रवक्ता का फोन आता है, फलां कार्यक्रम है पहुंच जाना। लेकिन कार्यक्रम होने के बाद क्या हुआ। इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती। वैसे बीजेपी की कई नेता अपने-अपने स्तर पर अपनी सक्रिता को लेकर मीडिया तक मेल या वाट्सअप करते हैं।
मौजूदा समय भाजपा के लिए बड़ा लक्ष्य लोकसभा चुनाव में 400 पार का है, जिसे हासिल करने के लिए बूथ तक पार्टी फोकस कर रही है। संतनगर मंडल स्तर संगठन की भूमिका है या नहीं यह कम से कम मीडिया में नजर नहीं आती। पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी अधिकृत न होने के बाद कभी पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश इसरानी, कभी एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी, कभी महेश खटवानी व कई नेता अपने स्तर पर भेजते रहते हैं। मंडल स्तर पर बतौर प्रवक्ता हर्षित दुबे की है, जिनकी नियुक्ति मंडल अध्यक्ष कमल विधानी ने की थी।
स्थापना दिवस कुछ हुआ या नहीं?
स्थापना दिवस पर शनिवार को पार्टी ने देशभर में कार्यक्रम किए। प्रदेश में एक लाख लोगों को पार्टी ने अपना बनाया। मंडल में भी कार्यक्रम हुआ, लेकिन क्या हुआ यह कार्यकर्ताओं और नेताओं तक सीमित रहा। चुनाव के समय मीडिया कितना अहम होता है, भाजपा संगठन बाखूबी जानता है, लेकिन जिस तरह मंडल में काम हो रहा है। पार्टी के हिसाब का नहीं है।
जाना जाता था मंडल
संतनगर भाजपा मंडल की बात करे तो प्रदेश में पहला पार्टी का मंडल कार्यालय राजेश हिंगोरानी के मंडल अध्यक्ष के समय खोला गया था, जो उनके साथ ही खत्म हो गया। उस समय मंडल कार्यालय में नेता कार्यकर्ता बैठते थे। गांधी प्रतिमा के पीछे मंडल कार्यालय बनाया गया था। तमाम ऐसे मंडल अध्यक्ष के कार्यकाल रहे हैं, जिनमें संतनगर मंडल का काम भोपाल के मंडलों के सामने रहता था।
चुनाव के वक्त खामोशी
इस बार चुनाव को लेकर कितनी बैठक हुईं, यह तो मंडल अध्यक्ष कमल विधानी ही बता सकते हैं। घर-घर जाकर चुनाव प्रचार-प्रसार कैसे हो रहा है कमल विधानी बता सकते हैं। अभी तक मंडल स्तर पर भाजपा के उम्मीदवार की बैठक संतनगर में कार्यकर्ताओं के साथ नहीं हुई है। चुनाव का मिजाज संगठन की स्थानीय इकाई के स्तर पर महज औपचारिकता वाला है। बता दे बतौर मंडल अध्यक्ष विधानी तीन साल पूरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *