Headlines

    MP Weather : मई से बदलेगा मौसम, अगले दो दिन, धूप, हवा और बारिश, जानिए वजह

    MP Weather : मई से बदलेगा मौसम, अगले दो दिन, धूप, हवा और बारिश, जानिए वजह
    👁️ 88 Views

    BDC NEWS. सौमिल 28 April 2024
    MP Weather :
    अगले दो दिन यानी 30 अप्रैल तक मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बारिश, उमस और धूप वाला रहेगा। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार यानी 28 अप्रैल को बादल, बारिश और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


    भोपाल मौसम केन्द्र के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों के अलावा ग्वालियर, चंबल संभाग के पश्चिमी भाग में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 अप्रैल तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से सहित इंदौर, धार, देवास उज्जैन, खंडवा, खरगोन, रतलाम, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह और सागर में बारिश-बिजली के आसार हैं।

    यहां बिगड़ा रहेगा मौसम

    शहडोल, सतना, भिंड, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, मउगंज, डिंडौरी, दतिया, मैहर, निवाड़ी, कटनी, हरदा, मंडला, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, सागर, सिवनी, श्योपुर कला, शिवपुरी, गुना और छिंदवाड़ा जिले में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

    वेदर सिस्टम एक्टिव

    • एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
    • चक्रवात से एक द्रोणिका लाइन भी संबद्ध है, जो अरब सागर तक बनी हुई है।
    • राजस्थान पर एक चक्रवात और मराठवाड़ा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।
    • इसके चलते तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी है।


    अपनी राय जरूर दें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *