Headlines

    Congress Resign : दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष लवली ने दिया इस्तीफा; कहा- पंगु बना दिया है था बाबरिया ने

    Congress Resign : दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष लवली ने दिया इस्तीफा; कहा- पंगु बना दिया है था बाबरिया ने
    👁️ 209 Views

    दिल्ली. BDC NEWS. 28 April 2024
    Congress Resign : लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले कांग्रेस दिल्ली में एक बड़ा विकेट गिर गया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस सरकार में 15 साल मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने कांग्रेस छोड़ी थी।

    लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली कांग्रेस में नाराजगी सामने आन रही है। रविवार को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में दिल्ली में कांग्रेस संगठन का चेहरा अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है।
    खरगे को भेजे इस्तीफे में लवली ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी से हुए गठबंधन के खिलाफ हैं, यही वजह है कि कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। बता दे लवली अगस्त 2023 से दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष थे।

    WhatsApp%20Image%202024 04 28%20at%2010 28 31%20AM

    लवली के निशाने पर बाबरिया
    लवली ने इस्तीफे में पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर कई आरोप लगाए हैं। कहा है, “प्रभारी ने मुझे पंगु बना रखा है, वह मुझे पार्टी नहीं चलाने दे रहे हैं। मेरी सलाह पर कोई नियुक्ति नहीं की जाती है। प्रदेश कांग्रेस की रजामंदी नहीं होने पर भी आप के साथ गठबंधन किया गया।”
    बाबरिया से कई नाराज
    कांग्रेस सकरार में मंत्री रहे रमाकांत गोस्वामी ने भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया से इस्तीफा मांगा है। इससे पहले पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भी बाबरिया को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

    कांग्रेस में मूर्खत की पराकाष्ठा 

    दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के INDI गठबंधन के तथाकथित प्रमुख दल कांग्रेस में ही आपसी सहमति नहीं है। वहीं बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने कहा- ये तो होना ही था। कांग्रेस के लिए यह मूर्खता की पराकाष्ठा थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *