भाजपा स्थापना दिवस छह अप्रैल को था, याद है न

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

संतनगर. BDC NEWS
भाजपा को स्थापना दिवस छह अप्रैल का था, लाजमी है संतनगर में कार्यक्रम भी इसी दिन होगा। लेकिन, आधिकारिक जानकारी दो दिन बाद 8 अप्रैल को मंडल से जारी की गई है। गजब की फुर्ती है मंडल के कामकाज में।
चलो, बता देते हैं क्या बताया है भाजपा संतनगर मंडल ने कार्यक्रम को लेकर।

भाजपा का स्थापना दिवस
मतदान केन्द्र पर मनाया

संतनगर.
भाजपा संत हिरदाराम नगर मण्डल अध्यक्ष कमल वीधानी के नेतृत्व में पार्टी का 45वां स्थापना दिवस हर्ष एवं उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जगह हर मतदान केन्द्र पर कायक्रम आयोजित कर पार्टी एवं राष्ट्रवादी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।
इस स्थापना दिवस के अवसर पर कोलूखेडी मेन रोड, हनुमान मंदिर बूथ 109 वार्ड 3 परिसर पर संगठन महामंत्री अजय जामवाल मुख्य रुप से उपस्थित थे। मण्डल अध्यक्ष कमल वीधानी के नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जहां भाजपा का इतिहास एवं विकास कार्य योजना की जानकारी दी गयी। वहीं ध्वजारोहण किया मिष्ठान वितरण किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर किस तरह काम करना है? इसकी भी रुपरेखा तैयार की गयी। मुख्य रुप से उपस्थित अजय जामवालने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का निरंतर विकास हो रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानववाद अंतिम पंक्ति में खडे़ व्यक्ति तक योजना पहुंचाने को लेकर वचनबद्ध है। भाजपा सरकार द्वारा जनहितैषी योजनाओं द्वारा जनता की सेवा की जा रही है।
इस अवसर पर सुशील वासवानी, राजेश हिंगोरानी, चन्द्रप्रकाश इसराणी, रमेश जनयानी, माखन सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष कमल वीधानी सहित मुख्य रुप से उपस्थित अजय जामवाल, राम श्रीचंदानी, दिलीप दीनानी, नरेश वासवानी, किशन अच्छानी, बसंत चेलानी, राम बसंल, राहुल राजपूत, प्रवीण प्रेमचंदानी, विकास मारण, सूरज यादव, बबलू चावला, मनीष बागवाणी, महेश खटवानी, उमेश नागर, जगदीश आसवानी, रामू केवट, भरती मूलचंदानी, मनोज शेरबगन मण्डल दिनेश वाधवानी, पुरुषोत्तम गिदवानी भगवत विश्वकर्मा, घनश्याम पांडे, किरण वाधवानी, विदया दाबी, नरेश मिश्र, ओ.पी सिंगरोली, गोविंद भंभानी, विजय डोडानी, हर्षित दुबे, नेतराम विधवा, ललित रयचंदानी, बसंल दास, मिथलेश गुप्ता, हेमंत अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *