सिंगरौली (मध्य प्रदेश)
BDC News | bhopalonline.org
सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 10 करोड़ रुपये के सोने और 20 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से एक आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
ट्रेन से हुई गिरफ्तारी, लाखों का माल बरामद
आरोपी कमलेश कुमार को डेहरी में सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से आरपीएफ की मदद से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 15.22 लाख रुपये नकद और 61.77 ग्राम सोना (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी।
एक्शन मोड में मुख्यमंत्री और डीजीपी
इस हाई-प्रोफाइल डकैती की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे। सीएम के निर्देश पर डीजीपी कैलाश मकवाणा तत्काल स्टेट हेलीकॉप्टर से रीवा और फिर सड़क मार्ग से बैढ़न पहुंचे। शुक्रवार रात 10:20 बजे डीजीपी ने बैंक का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मुख्यमंत्री देर रात 12 बजे तक ऑपरेशन की पल-पल की अपडेट लेते रहे।
पांच राज्यों में मल्टी-स्टेट घेराबंदी
वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों की सीमाओं की ओर भागे थे। डीजीपी मकवाणा ने तत्काल छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के डीजीपी से संपर्क कर मल्टी-स्टेट नाकाबंदी कराई। इसी समन्वय का नतीजा रहा कि ट्रेन में सवार आरोपी को बिहार में दबोच लिया गया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
लेटेस्ट अपडेट
- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स






