भोपाल (संत नगर): रवि नाथानी
BDC News | bhopalonline.org
राजधानी भोपाल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बैरागढ़ में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के मकसद से पुलिस ने देर रात एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ इलाके की झुग्गी बस्तियों और सुनसान इलाकों में पहुंचे।
झुग्गी बस्तियों में पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात, जब शहर सो रहा था, तब बैरागढ़ पुलिस की टीमें निगरानीशुदा बदमाशों की सूची के साथ सड़कों पर उतरीं। पुलिस ने विशेष रूप से संजय नगर, राहुल नगर, बुडाखेड़ा और मछली मार्केट जैसे क्षेत्रों को अपने घेरे में लिया। इन बस्तियों की तंग गलियों में पुलिस कर्मियों की भारी चहल-पदमी और सरकारी वाहनों के सायरन की गूंज ने अपराधियों की नींद उड़ा दी। पुलिस ने घर-घर जाकर पुराने बदमाशों की हाजिरी ली और उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की।
.png)
नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार
पुलिस की इस कार्रवाई का एक मुख्य केंद्र ‘नशे के सौदागरों’ पर प्रहार करना था। अक्सर यह शिकायतें मिल रही थीं कि बैरागढ़ के सुनसान रास्तों और बस्तियों के अंधेरे कोनों में बैठकर कुछ युवक गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और वहीं से छोटे स्तर पर तस्करी का जाल भी फैलाते हैं।
गश्त के दौरान पुलिस ने सुनसान सड़कों और खंडहरों में बैठकर नशा करने वालों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करना या नशीले पदार्थों की बिक्री करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है।
.png)
‘सुधर जाएं या जेल जाने को तैयार रहें’
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी स्वयं मोर्चा संभालते नजर आए। उन्होंने अपराधियों और उनके परिजनों को दो-टूक शब्दों में हिदायत दी कि यदि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, अवैध वसूली या नशे के व्यापार में लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बस्तियों के युवाओं को अपराध की दुनिया से दूर रहने की सलाह दी और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा, “बैरागढ़ की शांति भंग करने की अनुमति किसी को नहीं है। हमारी नजर हर संदिग्ध हरकत पर है।”
रात्रि गश्त ने दिया सुरक्षा और भरोसा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सघन रात्रि गश्त का प्राथमिक उद्देश्य अपराध को जड़ से रोकना और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है। व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण बैरागढ़ में देर रात तक लोगों का आवागमन बना रहता है, ऐसे में पुलिस की मौजूदगी चोरी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होती है।
बस्ती के स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी सक्रियता से बस्तियों के भीतर होने वाली नशेबाजी और गुंडागर्दी पर लगाम लगेगी।
पुलिस रेड का लाइव वीडिया
लेटेस्ट अपडेट..
- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल






