Headlines

    MP रायसेन: ट्रक शादी समारोह में घुसा, छह की मौत

    Raisen Accident
    👁️ 231 Views

    रायसेन. भोपाल डॉट कॉम
    मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक राँग साइट ओवरटेक करते हुए एक शादी समारोह में घुस गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। हादसा सुल्तानपुर इलाके में हुआ। सुल्तानपुर थाने के प्रभारी रजत सराठे ने कहा कि पीड़ितों में शादी समारोह में लाइट ले जा रहे मजदूर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
    अरविंद दुबे, कलेक्टर रायसेन, ने बताया था कि दुर्घटना सोमवार रात 10 बजे खमरिया गांव के पास हुई। बरात होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से आई थी। कलेक्टर ने कहा, पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। बाद में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *