👁️ 935 Views
भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों ‘नियुक्तियों का दौर’ चरम पर है। गुरुवार से शुरू हुआ राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्वालियर के कद्दावर भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। पिछले चार दिनों के भीतर प्रदेश के 14 दिग्गज नेताओं को विभिन्न निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्त कर कैबिनेट/राज्य मंत्री का दर्जा दिया जा चुका है।
चार दिनों में नियुक्त हुए प्रमुख नेता और उनके पद:
23 अप्रैल: आयोगों में नियुक्तियां
- रामलाल रौतेल: अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग (मंत्री दर्जा)
- डॉ. कैलाश जाटव: अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग (मंत्री दर्जा)
- मंगल सिंह धुर्वे व भगत नेताम: सदस्य, अनुसूचित जनजाति आयोग
- रामलाल मालवीय व बारेलाल अहिरवार: सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग
24 अप्रैल: निगम और प्राधिकरण
- केशव सिंह बघेल: अध्यक्ष, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
- अशोक जादौन: अध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
- उदयवीर सिंह गुर्जर: उपाध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
25 अप्रैल: निगम और बोर्ड के नए मुखिया
- केपी यादव: अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम (पूर्व सांसद)
- संजीव कांकर: उपाध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
- संजय नगायच: अध्यक्ष, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन
- केशव सिंह भदौरिया: अध्यक्ष, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड
लेटेस्ट अपडेट
- नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से




