Headlines

आचार संहिता: MP में जनसुनवाई पर सरकार ने लगाई रोक

आचार संहिता: MP में जनसुनवाई पर सरकार ने लगाई रोक
👁️ 154 Views

भोपाल. BDC NEWS

चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ सामान्य कामकाज पर पाबंदियां लागू होने लगी हैं। मध्यप्रदेश में सरकार ने जन सुनवाई को स्थगित करने रखने का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सभी कलेक्टर, संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष और विभाग प्रमुख को आदेश जारी किए। इसमें लिखा है कि मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव – 2024 की “आदर्श आचार संहिता” शनिवार से प्रभावशील हो गई है। इसके चलते जिला स्तर पर होने वाली जन सुनवाई का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।

बता दें जनता की परेशानियों पर सुनवाई करने और उनका समाधान करने के लिए कलेक्टर कार्यालय से शासन के अलग-अलग विभागों में जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *