- अनुशासन की ‘पिच’ पर भाजपा का सख्त संदेश:
- विधायक प्रीतम लोधी को शो-काज नोटिस
- तीन दिन में मांगा प्रदेशाध्यक्ष ने जवाब
ग्वालियर/भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश भाजपा ने ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ का संदेश देते हुए अपने कद्दावर और मुखर विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी और धमकी भरे लहजे को गंभीरता से लेते हुए विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकसेवकों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी स्वीकार्य नहीं है।
क्या है पूरा विवाद?
मामले की जड़ विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी से जुड़ी है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मारी थी। इस घटना के बाद जब पुलिस ने कानून सम्मत कार्रवाई की, तो विधायक लोधी भड़क गए। उन्होंने कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे SDOP आयुष जाखड़ को सीधे तौर पर निशाने पर लिया और उनके घर पर ‘गोबर फिंकवाने’ तक की विवादित धमकी दे डाली।
पार्टी की छवि पर आंच, नेतृत्व ने दिखाई सख्ती
विधायक की इस बयानबाजी ने न केवल प्रशासनिक हलकों में बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया। विपक्ष को घेरने का मौका न मिले, इससे पहले ही भाजपा नेतृत्व ने कार्रवाई की कमान संभाली। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणी संगठन की गरिमा के प्रतिकूल है। विधायक को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है।
पुलिस और सत्ता के बीच खिंची तलवारें
यह मामला केवल एक धमकी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश में प्रशासनिक मनोबल और राजनीतिक हस्तक्षेप के बीच के संतुलन को भी दर्शाता है। भाजपा ने नोटिस जारी कर यह संकेत दिया है कि सरकार और संगठन अपनी पुलिस के साथ खड़े हैं, भले ही आरोपी पक्ष का संबंध सत्ताधारी दल के किसी विधायक से क्यों न हो।
नेटेस्ट अपडेट..
- MP Board 12th Supply Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री और अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राज्यसभा नामांकन खारिज करने के खिलाफ याचिका रद्द

- 200 लीटर से ज्यादा नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, फैक्ट्रियों के रिटेल पंप से तेल खरीदने पर रोक

- ATS की बड़ी कार्रवाई: भोपाल से संदिग्ध मोहम्मद फराज गिरफ्तार, UAPA के तहत मामला दर्ज

- आज का पंचांग और राशिफल: 12 जून 2026 | कैसा रहेगा आपका दिन, जानें भाग्यशाली मूलांक

- भोपाल : हलालपुर थोक पटाखा दुकान में भीषण आग, 70 फीट ऊपर उठीं लपटें, पास ही था पेट्रोल पंप

- अजब-गजब! मतदाता सूची फाइनल नहीं, बंटने लगे नामांकन पत्र, पूज्य सिंधी पंचायत चुनाव में “खेला’ शुरू

- ‘वॉकओवर’ का दाग और लोकतंत्र में लापरवाही की कीमत
