Headlines

    SC : धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमें नहीं होंगे, न सर्वेक्षण के आदेश

    SC : धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमें नहीं होंगे, न सर्वेक्षण के आदेश
    👁️ 44 Views

    दिल्ली. बीडीसी न्यूज ब्यूरो

    अब धार्मिक स्थलों या तीर्थ स्थलों को लेकर कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं हो सकेगा। जिला अदालतें सर्वेक्षण आदेश तब तक नहीं दे सकेंगी, जब तक कि उपासना स्थल अधिनियम, 1991 की वैधता से संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने लंबित है।

    सीजेआई संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा, “जब मामला इस अदालत के समक्ष विचाराधीन है तो क्या अन्य लोगों के लिए इस पर अपना हाथ नहीं डालना उचित नहीं होगा।” शीर्ष अदालत ने कहा कि हालांकि नए मुकदमे दायर किए जा सकते हैं लेकिन उन्हें पंजीकृत नहीं किया जाएगा और जिला अदालतों द्वारा कोई प्रभावी आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

    केंद्र को दिया चार हफ्ते का समय

    साथ ही शीर्ष अदालत ने 1991 के कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार को चार सप्ताह का और समय दिया। याचिकाओं के एक समूह पर विचार करते हुए अदालत ने यह भी कहा कि कानून के क्रियान्वयन की मांग करने वाली याचिका पर भी केंद्र द्वारा कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है।

    नए मुकदमों पर सुप्रीम रोक

    नवगठित पीठ ने नए मुकदमों पर विचार करने पर रोक लगाने के आदेश के विरोध को खारिज कर दिया। कानून की वैधता को चुनौती देने वालों की ओर से पेश वकीलों ने इस आदेश का विरोध किया था। पीठ ने कहा, “मुकदमे दायर किए जाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती। जब मामला इस अदालत के समक्ष विचाराधीन है तो क्या दूसरों के लिए इस पर रोक लगाना उचित नहीं होगा। जब तक हम मामले की जांच नहीं कर लेते, तब तक कोई प्रभावी आदेश या सर्वेक्षण आदेश पारित नहीं किया जा सकता।”

    सोर्स: मीडिया रिपोर्ट्स

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *