Headlines

    MP News: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम के बेटे के रिसॉर्ट पर छापा करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ाई

    MP News: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम के बेटे के रिसॉर्ट पर छापा करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ाई
    👁️ 231 Views

    ग्वालियर. भोपाल डॉट कॉम
    प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसॉर्ट पर छापा पड़ा है। ग्वालियर में जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है। नेशनल हाइवे के किनारे रिसॉर्ट्स पर टीम ने छापा मारा और लगभग सोलह घण्टे तक डॉक्यूमेंट की जांच की गई है। बताया गया है कि टीम अब तक यहां करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता कर चुकी है। यह रिसॉर्ट नरोत्तम मिश्रा के बेटे अंशुमन मिश्रा और बिल्डर रोहित वाधवा का है
    भोपाल जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। सोमवार का पहुंची टीम ने ग्वालियर जीएसटी अफसरों को भी बुलाया। उन्हें बगैर टास्क बताए अपनी गाड़ियों में बिठाकर सीधे नेशनल हाइवे पर इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स पर पहुंची।
    बताया गया है कि यह रिसॉर्ट्स शहर के प्रमुख बिल्डर रोहित वाधवा और अंशुमन मिश्रा का है। अंशुमन मिश्रा पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे है। बताया गया कि जीएसटी टीम ने जांच के दौरान दोनों डायरेक्टर्स को भी बुला लिया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम पहले से ही काफी होमवर्क करके गई थी, इसलिए उसने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ ली है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *