चड़ीगढ़. भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो
Haryana Politics : हरियाणा से बड़ा सियासी घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिय है। नए सीएम का नाम भी सामने आ गया है। विधायक दल ने नायब सिंह सैनी को अपना नेता चुना है। शाम पांच बजे वे शपथ लेंग। बात दे 27 अक्टूबर 2023 को सैनी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया थ
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा बड़ा फेरबदल हुआ है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में राजभवन पहुंचकर कैबिनेट समेत सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूट गया है। माना जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए मतभेदों की वजह से ये गठबंधन टूट रहा है।
विधानसभा का गणित क्या है?
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 विधायक चाहिए। भाजपा ने 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 40 सीटें जीती थीं। लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। वहीं कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। इसके अलावा जनता जननायक पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी, भाजपा ने जजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
भाजपा के पास बहुमत
हरियाणा में जजपा से गठबंधन टूटा लेकिन बहुमत भाजपा के ही पास है। हरियाणा में भाजपा के पास खुद के 41 विधायक हैं। 6 निर्दलीय और एक हलोपा विधायक का भी उसे समर्थन हासिल है यानी भाजपा के पास 48 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए।
हरियाणा : मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, नायब नए सीएम होंगे
👁️ 121 Views