Headlines

खबरों से अपडेट करता भोपाल डॉट कॉम बुलेटिन

खबरों से अपडेट करता भोपाल डॉट कॉम बुलेटिन
👁️ 352 Views

भोपाल डॉट कॉम बुलेटिन

कमलनाथ की भाजपा में एंट्री पर ब्रेक
दिल्ली. एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी चैप्टर पर विराम लग गया है। कमलनाथ ने भाजपा में न जाने की बात कही है। माना जा रहा है, कमलनाथ के भाजपा में एंट्री को लेकर प्रदेश के नेता रोड़ा बने हैं। बता दे कुछ दिनों से कमलनाथ- नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अचानक कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने के चलते अटकलों को पर लग थे। भाजपा का एक धड़ा नहीं चाहता था कि कमलनाथ भाजपा में आएं। लोकसभा चुनाव का गणित भी कमलनाथ के आने से ज्यादा बदलता नहीं दिख रहा था।

केन्द्रीय मंत्रियों-किसानों के बीच नहीं बन पाई बात
चंडीगढ़. केन्द्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच सोमवार को चौथे दौर की बातचीत हुई, केंद्र सरकार ओर मंत्रियों ने साफ किया चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार है। किसान नेताओं के बीच इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई। सभी फोरमों में बात करने के बाद 21 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने कहा, सरकार अपने प्रस्ताव के जरिए सिर्फ हरियाणा, पंजाब के किसानों को देख रही है जबकि आंदोलन देशभर के किसानों की फसलों के लिए है। धान पर सरकार एमएसपी देने के लिए राजी हुई है मगर पैदावार अपने हिसाब से कराना चाहती है। यह किसानों को मंजूर नहीं है। किसानों ने सरकार को 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है।

सपा ने किया लोस के लिए 11 प्रत्याशियों का ऐलान
लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन की संभावनाओं को नकारते हुए समाजवादी पार्टी ने यूपी की 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाया है। जयंत चौधरी की पार्टी को दिए गए सीट मुज्जफनगर पर भी सपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 27 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

10 लाख करोड़ की परियोजना की यूपी को सौगात
लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज दूसरे राज्यों को भी सीखना चाहिए कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किस तरह के प्रयास करते हैं। प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी मध्यम वर्ग की खरीद शक्ति बढ़ी है। उन्होंने एमएसएमई को यूपी की ताकत बताया।

  • बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

    👁️ 418 Views भोपाल।BDC NEWSbhopalonline/org गणेाशोत्सव राजधानी में परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। जगह-जगह गणेशजी की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम ढलते ही झांकी स्थल रोशनी से नहा उठते हैं। धार्मिक गीत गूूंज रहे हैं। बागमगुलिया स्थित द प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेश जी की स्थापना धूमधाम के साथ…

  • हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा

    👁️ 539 Views 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन पहुंचा 180.95 करोड़, 11 सितंबर से विदेशों में होगी रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज के 34वें दिन भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। बुधवार को 10.25 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई के साथ फिल्म का घरेलू…

  • Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से

    👁️ 781 Views मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भर से जुटेंगे समाज के प्रतिनिधि प्रमुख बिंदु संतनगर: मध्य प्रदेश की राजधानी में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय प्रादेशिक Sindhi Sammelan Bhopal का आयोजन किया जा रहा है। मप्र सिंधु भवन ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस…

  • सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्‌ठी

    👁️ 407 Views संतनगर। रवि कुमारBDC NEWS । bhopalonline.org रिहायशी क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई से संतनगर के व्यापारियों में बेचैनी है। इस कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ जहां व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय…

  • बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

    👁️ 429 Views संतनगर। रवि कुमारBDC NEWS। bhopalonline.org राजधानी भोपाल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में मंगलवार सुबह नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा और अतिक्रमण विरोधी अमले ने ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप…

  • विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

    👁️ 341 Views भोपाल। विशेष संवाददाताBDC NEWS।bhopalonline.orf विवादित बयान से शुरू हुआ विजय शाह का विवाद अब सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सत्ता और सियासत का बड़ा सवाल बन गया है। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, एसआईटी जांच और अभियोजन की तलवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *