Headlines

    Gold Silver Price Today: 72 हजार को छूता सोना

    Gold Silver Price Today
    👁️ 231 Views

    BDC NEWS
    सोने-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) 10 अप्रैल को उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 65,910 रुपए है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 71,890 रुपए है। चांदी का एक किलो का रेट 84,400 रुपए चांदी में 100 रूपये प्रतिकिलो की गिरावट आई है।
    24 कैरेट में नहीं बनते गहने
    24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% दूसरे धातु जैसे तांबा, जिंक, चांदी मिलाया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है लेकिन उसके गहने नहीं बनाए जा सकते। इसलिए दुकानदार गहनों को बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं।
    हॉल मार्क जरूर देंखे
    सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।
    मिस्ड कॉल करें भाव जाने
    22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के रेट जानना चाहते हैं तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको नए रेट्स मिल जाएंगे। बता दे सोना चांदी के भाव स्थानीय स्तर पर अलग-अलग होते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *