Headlines

    MP में मौसम के दो मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं शुष्क

    MP में मौसम के दो मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं शुष्क
    👁️ 176 Views


    BDC NEWS
    मध्यप्रदेश का मौसम बार बार रंग बदल रहा है। सोमवार और मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई और कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान रहे।
    बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश में दो मिजाज देखने को मिले। कहीं मौसम बारिश भरा तो कहीं शुष्क रहा। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश हुई बाकी संभागों में मौसम का मिजाज शुष्क रहा।
    जहां-जहां बारिश हुई है, वहां तापमान में गिरावट आई है।
    भोपाल संभाग, शहडोल संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 9 डिसे तक की कमी आई है। यही हाल जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं आया है। सीहोर, नरसिंहपुर, मंडला, छिन्दवाड़ा, सिवनी, रायसेन, बालाघाट, दमोह, सागर, कटनी, जबलपुर, भोपाल, सिंगरौली, शहडोल, नर्मदापुरम, विदिशा और बैतूल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चली हैं।
    खंडवा खूब तपा
    मौसम के दूसरे मिजाज यानी गर्मी की बात करें तो खंडवा सबसे गरम रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 °C दर्ज किया गया तथा मंडल न्यूनतम तापमान में टॉप रहा, यहां तापमान 16.2 डिसे दर्ज किया गया।
    पश्चिमी विक्षोभ का असर
    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 अप्रैल 2024 से भारत का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। श्योपुरकलां, खंडवा, खरगोन, बड़वानी में गर्मी के तेवर तीखे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *