CTET July 2024: तारीख बढ़ी पांच तक ctet.nic.in पर करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

BDC NEWS
CTET July 2024: यह खबर कक्षा पहली से आठवीं तक शिक्षक का कॅरियर बनाने वालों के लिए है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। अब 05 अप्रैल 24 तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार , “CTET-जुलाई, 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2024 की गई है, इस दिन रात 11:59 बजे से पहले आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार CTET 2024 जुलाई सत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदकों के हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है, किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर 8802580447 पर संपर्क किया जा सकता है।


परीक्षा शेड्यूल

  • CTET जुलाई परीक्षा 07 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • पहली पाली में पेपर 2 का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा
  • दोपहर की पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
  • CTET योग्यता प्रमाणपत्र सभी श्रेणियों के लिए जीवन भर के लिए वैध है।


कहां लागू होगा सीटेट स्कोर?

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), केंद्रीय तिब्बती स्कूल।
  • केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और एनसीटी दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण वाले स्कूल
  • CTET सर्टिफिकेट गैर सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल भी मानते हैं। सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता एनसीटीई के अनुसार सीटीईटी-योग्यता या राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीईटी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *