Mausam 03 April 2024 : मध्यप्रदेश में मौसम को मिजाज गर्म, चल रहीं गर्म हवाएं

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us


Written By: Somil Tiwari


BDC NEWS

Aaj Ka Mausam 03 April 2024: आज यानी तीन अप्रैल 2024 को मौसम केन्द्र ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड में लू की संभावना जताई है, जो 6 अप्रैल 24 तक ले है।
मौसम का मिजाज गर्म हो गया है। उत्तर भारत में हवाएं गर्म हो गई हैं। तापमान में लगातार उछाल आ रहा है। मौसम केन्द्र लू, गर्मी का अलर्ट जारी कर चुका है। देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिसे तक पहुंच गया है। तापमान में चढ़ाव का सिलसिला अप्रैल से जून तक बना रहेगा। तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और पुडुचेरी राज्यों में भी 6 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलेंगी।
राजधानी भोपाल में भी सुबह से तीखी धूप खिली हुई है। दिन चढ़ने के साथ धूप के तेवर और तीखे होंगे। लोगों को डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, धूप में सिर ढंक कर निकलने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद आसमान में ऊंचाई पर बादल छा रहे हैं। जिसके कारण दिन के तापमान में इजाफा नहीं हो पा रहा है। ऐसे इलाकों में गर्मी से राहत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *