Headlines

MP Weather Update: प्रदेश में ‘हीटवेव’ का तांडव, 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट, 21 में बूंदाबांदी के आसार

कहीं गर्मी तो कहीं बूंदाबांदी AI Image कहीं गर्मी तो कहीं बूंदाबांदी AI Image
👁️ 110 Views

भोपाल:
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जिलों में हल्की राहत की उम्मीद भी जताई है

भीषण लू की चपेट में 20 से ज्यादा जिले

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए विदिशा, रायसेन, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया समेत कुल 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और चंबल संभाग के जिलों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है। खजुराहो 46 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि नौगांव और श्योपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

21 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते प्रदेश के 21 जिलों में मौसम बदल सकता है। रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

रात के तापमान में भी भारी उछाल

मध्य प्रदेश में केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी झुलसाने वाली साबित हो रही हैं। उमरिया, खजुराहो, रीवा और उज्जैन में ‘वार्म नाइट’ (गर्म रात) का असर देखा गया है। उमरिया में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके विपरीत, पचमढ़ी 15 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)
खजुराहो46.0°C
नौगांव45.5°C
श्योपुर44.8°C
भोपाल (बैरसिया)44.7°C
दतिया/विदिशा44.7°C


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *