वाराणसी।
BDC News | bhopalonline.org
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को बाबा विश्वनाथ के मंदिर में शीश नवाया। 11 वर्षों में यह उनका 54वां काशी दौरा है। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना हुए, जहां वे उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का उद्घाटन करेंगे।

बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में 20 मिनट तक अनुष्ठान
प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना की। पांच वैदिक पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें अनुष्ठान कराया, माला पहनाई और माथे पर त्रिपुंड लगाया। मंदिर से बाहर निकलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भक्ति भाव के साथ त्रिशूल उठाकर लहराया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।
108 बटुकों ने शंखनाद से किया स्वागत
मंदिर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने काशी की सड़कों पर 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। रोड शो के दौरान पूरे रास्ते ढोल-नगाड़ों की गूंज रही और कार्यकर्ताओं ने उन पर फूलों की वर्षा की। जब पीएम मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो 108 बटुकों ने सामूहिक शंखनाद कर उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ भी अनौपचारिक बातचीत की।
गंगा एक्सप्रेस-वे का उपहार और विकास की सौगात
काशी से विदा लेकर प्रधानमंत्री हरदोई पहुंचे हैं, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाली एक लाइफलाइन साबित होगा। इससे पहले, दौरे के प्रथम दिन पीएम ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विपक्ष पर प्रहार
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को भी संबोधित किया, जिसमें 50 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। मंच से विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने लंबे समय तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के हक को लागू करने में उनकी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
लेटेस्ट अपडेट
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी






