जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी देशभक्ति : आडवानी

जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ी देशभक्ति : आडवानी
👁️ 187 Views

 

  • जीव सेवा संस्थान ने किया अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज आडवानी का सम्मान

हिरदाराम नगर। 14 दिसंबर 2021 BDC NEWS

देश के लिए खेलकर और मेडल जीतकर जो गर्व का अनुभव होता है। उससे कही अधिक जरूरतमंदों की सेवा में लगे सेवाधारियों के हाथों सम्मानित होकर गौरव से भरा हुआ हूं। सिंधी समाज की सेवा भावना से खुद को जोड़ने का प्रयास करूंगा।

यह बात अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवानी ने कही। वे संतनगर में जीव सेवा संस्थान और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।  आडवानी ने कहा कि में आज अपने आप पर गर्व है कि में सिंधी समाज में पैदा हुआ। जो स्नेह सम्मान कार्यक्रम में मिला है, वह अविस्मरणीय रहेगा। मैं समाज को जो दे सकूंगा दूंगा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ.राम जवारानी का भी सम्मान किया गया। जवारानी ने जीव सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संतजी के सेवाधारियों  सेवा भावना देकर अभिभूत हूं।

जीव सेवा संस्था के सचिव महेश दयारामानी ने  कहा कि पंकज आडवानी और राम जवारानी का सम्मान कर गौरांवित महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *