Headlines

    महाप्रयाण दिवस : सेवा के तीर्थ में मानव सेवा के ‘महामानव’ का पुण्य स्मरण

    महाप्रयाण दिवस : सेवा के तीर्थ में मानव सेवा के ‘महामानव’ का पुण्य स्मरण
    👁️ 165 Views


    हाइलाइट्स

    • संत हिरदारामजी साहिब का 18वां ब्रह्मलीन दिवस मना
    • सेवा संकल्प धाम में लगा रहा आम और खास का तांता
    • मानव सेवा की राह पर चलने का संकल्प दोहराया गया
    • नवयुवक सभा भवन में हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी ग्रहण

    भोपाल. BDC NEWS
    परोपकार के कार्यों में अपना जीवन समर्पित करने वाले, सामाजिक, शैक्षणिक क्रांति के सूत्रधार, सत्य, करुणा व सेवा के संदेशवाहक संत हिरदाराम साहिबजी का 18 वां महाप्रयाण दिवस संतनगर में मनाया गया। कुटिया पर आम और खास ने माथा टेककर मानव सेवा का संकल्प दोहराया। संतनगर ने स्वामीजी को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    0001


    हिरदाराम साहिब जी के महाप्रयाण दिवस पर सेवा संकल्प धाम में सुबह छह बजे से धार्मिक कार्यक्रम में सिद्धभाऊजी के सानिध्य में शुरू हो गए थे। तीन दिन से चल रहे संपद पाठ साहिब का समापन हवन के साथ हुआ। इसके बाद प्रसादी बांटी गई। सिद्धभाऊजी ने सेवाधारियों एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक सेवा का संकल्प दिलाया। स्वामीजी के आदर्शों पर चलकर समाज जरूरत मंदों की सेवा की सीख दी।

    0002%E0%A4%A3%E0%A5%8D

    कुटिया पर लगी रहा तांता
    कुटिया पर संतजी को नमन करने के लिए आम और खास लोगों का तांता लगा रहा। मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय व अन्य विशिष्ठजनों ने पुष्पांजिल अर्पित की। सुबह 7 से शाम 7 बजे तक समाधि स्थल के द्वार खुले रहे। मिश्री का प्रसाद लेकर श्रद्धालु सेवा का संकल्प लेकर लौटे।

    004

    हजारों ने ग्रहण की प्रसादी
    नवयुवक सभा भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, सुबह 10 से रात 10 बजे तक चले भंडारे में हजारों संतनगर वासियों ने प्रसादी ग्रहण की। स्कूलों और निर्माणाधीन भवनों पर काम करने वाले मजदूरों, आश्रमों में प्रसादी पहुंचाई गई।

    WhatsApp%20Image%202024 12 21%20at%2017.39.56 1cd7309b

    गुलाब उद्यान में माल्यार्पण
    गुलाब उद्यान में स्थापित संत हिरदारामजी की प्रतिमा पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने माल्यार्पण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी व अन्य विशिष्ठजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर सेवा का संकल्प दोहराया। शर्मा ने कुटिया (सेवासंकल्प धाम) में पहुंचकर पुष्पाजलि अर्पित की। शर्मा ने कहा, संतजी की मानवसेवा की राह हमेशा समाजसेवियों को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करती रहेगी।

    देशभर में हुए आयोजन
    अहमदाबाद, उल्हासनगर, मुंबई, राजकोट, अजमेर, जयपुर, उदयपुर में भी संतजी के सेवा दर्शन के अनुसार काम करने वाले संगठनों और उनके शिष्यों ने सेवा गतिविधियां कीं।

    विदेश में हुए आयोजन
    संतजी के हजारों अनुयायी देश और विदेश में ” सिरी सुखमनी पाठ साहिब” किया। हांगकांग, दुबई, स्पेन, अमेरिका, इंडोनेशिया व कई अन्य देशों में रहने वाले स्वामी जी के शिष्यों अपने -अपने स्थानों पर सेवा का विस्तार करने और अधिक सेवा कार्य करने का संकल्प लेंगे।

    सेवा कार्यों को याद किया
    संस्कार विद्यालय में हिरदारामजी के निर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी व अन्य पदाधिकारियों ने संतजी के सेवा भाव को नमन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने संतजी की सेवा की राह पर चलने का संकल्प दोहराया। संतजी के सेवा कार्यों को याद किया गया

    %E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A4

    प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कुटिया पर पहुंचकर स्वामी हिरदारामजी को उनके महाप्रयाण दिवस पर नमन किया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *