संत हिरदाराम नगर की खबरों के लिए क्यों सुबह का हो इंतजार.. हर शाम खबरों से अपडेट करता @ BDC NEWS बुलेटिन
मन से होता है कथा का श्रवण, अहंकार से नहीं:भक्ति प्रियाजी
संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
मां हरसिद्धि दरबार के 18 वर्ष पूर्ण होने पर भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें कथा वाचक महंत भक्ति प्रियाजी ने कहा कि भागवत कथा धन से नहीं , बहुत बड़े आडंबरों से नहीं, बहुत बड़े पंडालों से नहीं होती, श्रद्धा से होती है आप भाग्यशाली हैं कि कथा का श्रवण कर रहे हैं। राजा परीक्षित और सुखदेवजी ने एक पेड़ के नीचे बैठकर भागवत कथा सुनी थी।
भक्ति प्रियाजी ने कहा कि वही गुरु सफल है जो अपने शिक्षक को एक गुरु बनते हुए देख बहुत प्रसन्न होता है शिक्षक वही सही है जो अपने विद्यार्थी को सही विद्यार्थी बनाकर ऊंचे पद पर पहुंचाएं भक्ति प्रिया जी ने माता रोशनी नेनवानी के कथा के प्रयास के लिए सराहना की।
स्वामी कृष्ण प्रेमजी, साध्वी मंजरी, साध्वी हरी प्रिया, साध्वी प्रिया, साध्वी आकाश गंगा ने भागवत कथा में सहयोग दिया। चंद्रा, गीता, नीता, राजी, किशोरी प्रिया, चेतना, दीपिका, मोनिका, अजय हिमांशी, आशू उपस्थित थे।
बाबा श्री गोरखनाथ प्रकटोत्सव 23 को
संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
नाथ युवा संगठन द्वारा 23 मई को चंचल चौराहा पर श्री बाबा श्री गोरखनाथ जी का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में हवन पूजन, आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने विधायक को निमंत्रण दिया। आयोजन में आने का आग्रह किशन लाल नाथ, संतोष नाथ, कृष्ण नाथ, दिनेश नाथ, धर्मेंद्र नाथ, कमल नाथ, नाम नाथ, नीरज नाथ, धर्मेंद्र नाथ, कमलनाथ, अनमोल नाथ, गुड्डू नाथ, निर्मल नाथ, महेंद्र नाथ, शुभम नाथ, शिवम नाथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
खेमचंदानी भारत विकास परिषद के नए अध्यक्ष बने
संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
संत नगर की प्रतिष्ठित संस्था भारत विकास परिषद के नए अध्यक्ष डॉ जीटी खेमचंदानी होंगे। भारत विकास परिषद की बैठक नवयुवक सभा में आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष कमल प्रेमचनंदानी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
प्रेमचंदानी ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष डॉ. जी टी खेमचंदानी होंगे। उपाध्यक्ष कविता इसरानी, दिनेश वाधवानी, सचिव सुरेंद्र मोतियानी, सहसचिव किशन उदासी, कोषाध्यक्ष हरीश मूलानी सह कोषाध्यक्ष राजा ईसरानी, अमित बिनवानी, सांस्कृतिक प्रमुख विमल भंडारी, सह प्रमुख श्याम उदासी, प्रचार प्रमुख गुलाब जेठानी, सेवा प्रमुख राकेश हरपलानी, सह प्रमुख भारत धनवानी, संपर्क प्रमुख प्रकाश आसूदानी, पर्यावरण प्रमुख डॉ सुरेश मोटवानी, सह प्रमुख सुंदर किशनानी, महिला प्रमुख डॉ निशांत सक्सेना, सहप्रमुख कीर्ति तोलानी, ऑडिटर रवि केसवानी बनाए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्य वी. एन. मोतियानी, ए सी साधवानी, महेश दयारामानी, सुरेश विधान, धर्म प्रकाश मोटवानी, मोहन मनवानी, नवरंग धाकड़, महेश बजाज, राजेश बेलानी होंगे। बैठक में देव अर्जवानी, गोबिन्द मीरचन्दानी, बी डी भारवानी, तुलसीदास तोलानी, अजय सक्सेना भी उपस्थित थे। 8 जून 2024 को नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण करेगी। निवृत्तमान अध्यक्ष कमल प्रेमचन्दानी को प्रांत में उपाध्यक्ष बनाए गए हैं\
मदर्स डे पर अव्वल आने वाले पुरस्कृत
संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
सिंधी महिला पंचायत द्वारा शनिवार को मदर्स डे मनाया गया। सदस्यों ने मां को समर्पित भजन और गाने प्रस्तुत किए। पंचायत अध्यक्ष किरण वाधवानी ने बच्चों को समझाइश दी कि दुनिया में मां से बड़ा कोई नहीं है, इसलिए मां का आदर सम्मान करें। दुनिया में सब कुछ मिल सकता है परन्तु मां नहीं मिल सकती। वाधवानी ने फिल्मी गाना तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है गाना गाया। मधू लालवानी ने कौन सी है वो चीज जो यहा नहीं लिती सब कुछ मिल जाता है लेकिन मां नहीं मिलती गाना गाकर सबको भावुक कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साक्षी प्रियानी को मिला द्वितीय पुरस्कार मयूरी मूरजानी और तृतीय छाया ने हासिल किया।