Headlines

कला और सेहत का संगम: ‘टेक्सचर आर्ट’ और ‘शुगर-फ्री’ व्यंजनों का तड़का

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कला और सेहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कला और सेहत
👁️ 440 Views

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: स्वास्थ्य और कला के संगम से नारी शक्ति का उत्सव

भोपाल |BDC News|bhopalonline.org

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष ‘स्वास्थ्य जागरूकता और टेक्सचर आर्ट कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कलावर्स संस्था के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को के. जे. डिजाइन्स के कुणाल जन्यानी और न्यूट्रीशन निंजा की गौरखी नरियानी ने मिलकर किया।

कार्यशाला में शहर की 30 से अधिक महिला इंटीरियर डिजाइनर्स, आर्किटेक्ट्स और अन्य गणमान्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सिरका इटालियन पेंट ने सहयोगी के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बता दे ‘कलावर्स संस्था’ पिछले सात महीनों से निरंतर विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से लोगों के व्यक्तिगत विकास और तनावपूर्ण जीवन में हर्षोल्लास भरने का प्रयास कर रही है।

कार्यशाला में महिलाओं को टेक्सचर आर्ट की बारीकियां सिखाई गईं। स्वास्थ्य जागरूकता के तहत गौरखी नरियानी ने बिना तेल और शक्कर के कई स्वादिष्ट व्यंजन और सॉफ्ट ड्रिंक्स पेश किए। विशेष रूप से बिना शक्कर वाली आइसक्रीम कार्यक्रम की सर्वश्रेष्ठ रही। कुणाल जन्यानी की पूरी टीम और ज़ौका कैफ़े के सहयोग ने कार्यशाला अपने मुकाम तक पहुंची।
रिपोर्ट: रवि कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *