राम रहे बरकरार, कुकरेजा की एंट्री, योगेश आए अंदर
भोपाल| BDC News|bhopalonline.org. रवि कुमार
लंबे इंतजार और एक बार घोषित होने के बाद विवाद के चलते रद्द होने के बाद जिला भाजपा की टीम के नाम सामने आ गए हैं। होली से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यती ने सभी को साधते हुए अपनी टीम का ऐलान कर दिया। सांसद-विधायक के खास और पार्टी के बड़े नेताओं से आत्मीय संबंध रखने वाली चेहरों को कार्यकारिणी में लिया गया है। संतनगर की राजनीति सक्रिय दो चेहरे उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, हालांकि एक नाम ऐसा है जो पहले भी उपाध्यक्ष थे।
संतनगर से दो नेताओं को उपाध्यक्ष पद
विवादित सूची में संतनगर के नेताओं को जगह नहीं मिली थी, लेकिन नई सूची में दो जिला उपाध्यक्ष यहां सक्रिय नेताओं के नाम हैं, पहला नाम पहले भी उपाध्यक्ष रहे राम रैनवाल बंसल का है, जो विधायक रामेश्वर शर्मा के खासम-खास हैं। वैसे बंसल की सक्रियता पार्टी के कामों में रहती है। दूसरा नाम विनय दादलानी का है, जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। कहा जा रहा है कि दादलानी मुख्यमंत्री के करीबी हैं, और संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
राकेश कुकरेजा और योगेश वासवानी को मंत्री पद
सांसद आलोक शर्मा के खास राकेश कुकरेजा को जिला मंत्री बनाया गया है, जो वर्तमान में गुरूनानक मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सिंधु सेना के अध्यक्ष के रूप में बड़े आयोजन करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी को भी जिला मंत्री बनाया गया है, कहा जा रहा है कि वासवानी को जगह विधायक रामेश्वर शर्मा के निकट हैं। गांधीनगर मंडल बेहतर तरीके से संभाली थी।
कुछ नेताओं को नहीं मिली जगह
नई सूची में कुछ नेताओं को स्थान नहीं मिल पाया, जिससे उनमें निराशा देखी जा रही है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन में सभी कार्यकर्ताओं पर नजर रखी जाती है और भविष्य में उन्हें अवसर मिल सकता है। यती टीम में जगह पाने वाले नेताओं को संत नगर मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी, , शेट्टी चंदनानी, सूरज यादव, लवीन मनसुखानी, सुमित आहूजा, रोहन रामू केवट, कमल विधानी, शिव मिश्रा, सोनू रायचंदानी, कैलाश दादलानी सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
- बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की जघन्य हत्या, रेप की आशंका पर थाने के बाहर हंगामा और तोड़फोड़

- नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा




