13 साल से बाद भी पूरी नहीं हुई सिविल अस्पताल के नाम बदलने की घोषणा
– एक साल पहले जागा था स्वास्थ्य विभाग, लेकिन कुछ नहीं हुआ
भोपाल. BDC NEWS
Civil Hospital : 13 साल पहले सिविल अस्पताल (बैरागढ़) का नाम बदलने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज भी नया नाम बोर्ड पर नहीं आ सका। जिला योजना समिति ने अनुमोदन भी किया था। 12 साल बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी को घोषणा याद आई थी, जुलाई 2023 में अस्पताल अधीक्षक से जवाब-तलब किया गया था।
बता दे तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर 12 साल बाद जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 24 जुलाई 2023 को भेज पत्र में कहा था कि 28 अगस्त 2011 को नवयुवक सभा भवन में मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल बैरागढ़ का नाम साधु टीएल वासवानी बैरागढ़ किए जाने की घोषणा की थी। जिला योजना समिति ने 22 सितंबर 2011 को सर्व सम्मति से नाम बदलने का अनुमोदन किया था। लेकिन आज तक नाम नहीं बदला जाना अत्यंत आपत्तिजन है। पत्र की सिविल अस्पताल अधीक्षक से आवश्यक कार्रवाई कर सूचित करने को कहा गया था।
कहा था बदल जाएगा नाम
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पत्र के एक साल कुछ ही दिनों में पूरा होने वाले हैं, लेकिन अस्पताल पर सिविल अस्पताल लिखा हुआ है। उस समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पत्र पर अस्पताल अधीक्षक ने कहा था नाम बदलने संबंधी पत्र मिला है। हमने अपने स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिख दिया है, जल्द ही अस्पताल पर नाम बदल जाएगा।
एक रूकी हुई घोषणा है
सिविल अस्पताल का नाम 13 साल में भी न बदला जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पंचायत इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखेगी। साल 2011 में की गई सीएम की घोषणा का जिला योजना समिति में अनुमादेन भी हुआ था। पिछले साल जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने भी कहा था। गजब बात है नाम बदलने का मामला लटका हुआ है।
माधु चांदवानी, अध्यक्ष, पूज्य सिंधी पंचायत, संतनगर
जल्द बदल जाएगा नाम
रोगी कल्याण समिति के माध्यम से दादा टीएल वासवानी सिविल अस्पताल नाम बोर्ड और कामकाज में लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उम्मीद है जल्द ही सिविल अस्पताल बैरागढ़ की जगह साधु दादा वासवानी सिविल अस्पताल नाम नजर आएगा।
बसंत चेलानी, सदस्य रोगी कल्याण समिति
भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो