श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाली श्री हनुमान आरती (Shri Hanuman ji Aarti) है।
॥ श्री हनुमंत स्तुति ॥
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥
Shri Hanuman ji Aarti lyrics
॥ आरती ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
॥ इति संपूर्णंम् ॥
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन की समस्याओं व भय से मुक्ति प्राप्त होती है
Read More : परीक्षा में सफलता के लिए हनुमान चालीसा
यात्री सुविधाओं को लेकर नितेश लाल का मास्टर प्लान; रेलवे सलाहकार समिति में रखें

👁️ 33 Views भोपाल: रवि नाथानीBDC NEWS | bhopalonline.org आगामी दिनों में जबलपुर में पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के महाप्रबंधक (GM) के साथ जेडआरयूसी (ZRUC) सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नितेश लाल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और स्टेशन विकास को लेकर कई बड़े…
जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा: मोदी सरकार के मंत्री पद से क्यों हटे जॉर्ज कुरियन?

👁️ 44 Views नई दिल्ली। डिजिटल डेस्कBDC News | bhopalonline.org मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहाँ अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार को उनके द्वारा सौंपे गए इस इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने…
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव और बाजार के लेटेस्ट अपडेट

👁️ 77 Views नई दिल्ली। डिजिटल डेस्कBDC NEWS | bhopalonline.org भारतीय कमोडिटी बाजार में मंगलवार, 23 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।…