श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाली श्री हनुमान आरती (Shri Hanuman ji Aarti) है।
॥ श्री हनुमंत स्तुति ॥
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥
Shri Hanuman ji Aarti lyrics
॥ आरती ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
॥ इति संपूर्णंम् ॥
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन की समस्याओं व भय से मुक्ति प्राप्त होती है
Read More : परीक्षा में सफलता के लिए हनुमान चालीसा
नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
👁️ 66 Views संतनगर की समिति द्वारा 11 प्रमुख स्थानों पर रोजाना सुबह से रात तक वितरण संत हिरदाराम नगर। रवि नाथानीBDC NEWS। bhopalonline.org शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संतनगर की सिंध जीव सेवा कल्याण समिति द्वारा नौ दिवसीय व्यापक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

👁️ 187 Views मुंबई। BDC NEWSbhopalonline.org मुंबई के राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई जब शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित इस जॉइंट मार्च में हजारों की संख्या…
सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

👁️ 198 Views भोपाल। BDC NEWSbhopalonline.org मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से महाकाल मंदिर, उज्जैन से अयोध्या तक करीब 1000 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म के नाम पर धन कमाने और उसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने…

