Headlines

    लोस चुनाव से पहले एमपी में प्रशासनिक फेरबदल जारी

    लोस चुनाव से पहले एमपी में प्रशासनिक फेरबदल जारी
    👁️ 209 Views

    भोपाल. भोपाल डॉट कॉम
    लोकसभा चुनाव के पहले अधिकारियों को इधर-उधर किया जा रहा है। रविवार को सरकार ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय सिंह को मंत्रालय में अपर सचिव बनाया है। प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ रूचिका चौहान को ग्वालियर का कलेक्टर बनाया गया है।

    001

    आनंद विभाग के प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह कमिश्नर चंबल संभाग मुरैना पदस्थ किया है। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभा के पदेन सचिव डॉ. सुदामा खाड़े को ग्वालियर संभाग का आयुक्त बनाया है।
    इंदौर के कमिश्नर दीपक सिंह
    इंदौर संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को मध्य प्रदेश शासन में सचिव पदस्थ किया गया है। ग्वालियर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह को इंदौर संभाग का कमिश्नर, आयुक्त (फील्ड) नर्मदा घाटी और इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

    फेरबदल के आदेश

    भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें 2010 बैच के आईपीएस राजेश सिंह को ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के पद से हटा कर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। वहीं, उनकी जगह खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को ग्वालियर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

    WhatsApp Image 2024 03 10 at 22.11.14 72328c4e

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *