Headlines

MPEB : 12वीं की परीक्षाएं शुरू.. रामचरित मानस और हनुमानजी के प्रश्न पूछे हिन्दी के पेपर में

MPEB : 12वीं की परीक्षाएं शुरू.. रामचरित मानस और हनुमानजी के प्रश्न पूछे हिन्दी के पेपर में

भोपाल. BDC News एज्युकेशन डेस्क

मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। पहला पेपर हिंदी विषय का था। पेपर में हनुमान और रामचरित मानस से जुड़े सवाल भी पूछे गए। हालांकि इन प्रश्नों के साथ विकल्प भी दिए गए थे, छात्र दूसरे सवाल का जबाव दे सकता था। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि हिंदी के प्रश्न पत्र को सरल था, हालांकि पेपर लंबा था।

यह सवाल भी पूछे गए

  • हिंदी प्रश्नपत्र के ए सेट में प्रश्न क्रमांक 8 में पूछा गया सेवक धर्म में भक्त की तुलना हनुमानजी से क्यों की गई है?
  • रामचरित मानस महाकाव्य की भाषा ब्रज थी या अवधि?

ऐसा बनाया गया था प्रश्नपत्र
एमपी बोर्ड का 12वीं कक्षा का पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें कुल 23 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वास्तुनिष्ठ प्रश्न थे, जो 1-1 नंबर के थे। जबकि प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक उत्तर के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं. इसी तरह 16 से 19 तक 3-3 अंक, जबकि 20 से प्रश्न क्रमांक 23 तक प्रत्येक उत्तर के लिए 4-4 अंक निर्धारित किए गए हैं। यदि शुरुआत के 5 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को छोड़ दें, तो अन्य सभी प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए थे।

यह निर्देश दिए गए थे

  •  परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटे पूर्व (सुबह 8 बजे तक) एवं परीक्षा कक्ष में आधे घंटे पहले प्रवेश करें।
  •  प्रवेश पत्र, पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल और पेन के लिए ट्रांसपेरेंट बॉक्स ही ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन किया जाएगा।
  • किताबें या अन्य सामग्री बाहर रखी पेटी में जमा करें।
  • उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • काले या नीले बॉल पेन से नाम, रोल नंबर व अन्य विवरण सही से गोला करें।
  • अगर कोई पेज उखड़ा हो तो तुरंत सूचना दें।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *