Lok Sabha Elections : भोपाल से अरूण, गुना से यादव, राजगढ़ से दिग्गी लड़ेंगे चुनाव!

भोपाल से अरूण, गुना से यादव, राजगढ़ से दिग्गी लड़ेंगे चुनाव!
👁️ 165 Views

भोपाल. बीडीसी न्यूज
Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, मध्यप्रदेश में कांग्रेस कई सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। सियासी चर्चाओं की बात करे तो भोपाल से पार्टी अरूण श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाना लगभग तय कर चुकी है

सिंधिया के सामने यादव

गुना में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का नाम तय कर लिया गया है। होशंगाबाद से संजय शर्मा, जबलपुरसे दिनेश यादव, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, शहडोल फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर लोक सभा सीट से गुड्डू राजा बुंदेला को टिकट दिया जा सकता है। कभी भी पार्टी अपने बचे हुए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

दिग्गी लड़ेंगे चुनाव

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से मना करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। कांग्रेस की सीईसी बैठक में दिग्विजय सिंह के नाम पर मोहर लग गई है। बता चुनाव मैदान में उतरने को लेकर दिग्विजय पहले इनकार कर चुके थे। उनका कहना था वह राज्यसभा से सांसद हैं, लेकिन माना जा रहा है पार्टी के कहने पर वह चुनाव मैदान में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *