Headlines

    कलेक्टर ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई

    कलेक्टर ने किया खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
    👁️ 198 Views

    दमोह. रंजीत अहिरवार BDC NEWS

    दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बुधवार को खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया। सागा और तेंदूखेड़ा का निरीक्षण किया। सॉन्ग खरीदी केंद्र पर कई प्रकार की कमियां देखने को मिलीं। सांगा केंद्र पर अनाज की गुणवत्ता जांचने वाली मशीन बंद मिली, जबकि नमी जांचने वाली मशीन तेंदूखेड़ा में पहली बार खोली गई।

    कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई और जिले के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के तुरंत निर्देश दिए। एवं तेंदूखेड़ा में खरीदी की भी समीक्षा की गई। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सर्वेयर को हटाने और नोडल अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

    मध्यप्रदेश में खरीदी केंद्र

    मध्यप्रदेश में खरीदी केंद्र सरकार द्वारा किसानों से उनकी फसल खरीदने के लिए स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर, किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य मिलता है, और सरकार को अनाज का भंडार मिलता है।

    खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करना महत्वपूर्ण है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे ठीक से काम कर रहे हैं और किसानों को कोई समस्या नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान, अधिकारी अनाज की गुणवत्ता, नमी की मात्रा, और खरीदी प्रक्रिया की जांच करते हैं। यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो वे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।

    भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *