Headlines

    Budget Session 2026: 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट, देखें पूरा शेड्यूल

    Budget Session 2026: 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट, देखें पूरा शेड्यूल
    👁️ 154 Views

    नई दिल्ली. BDC NEWS

    लोकसभा भारत सरकार ने वर्ष 2026 के बजट सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद, संसद का यह महत्वपूर्ण सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बार का बजट सत्र विशेष चर्चा में है क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी, जो कि रविवार का दिन है। रविवार को बजट पेश होना भारतीय संसदीय इतिहास की एक दुर्लभ घटना है।

    Budget%20Session%202026%202

    पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा। इसके बाद एक अंतराल होगा

    संसद 9 मार्च 2026 को दूसरे चरण के लिए पुनः एकत्रित होगी।

    बजट से ठीक पहले, 29 जनवरी 2026 को आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2025-26) प्रस्तुत किया जाएगा, जो देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति का लेखा-जोखा पेश करेगा।


    बजट सत्र 2026: मुख्य तिथियां (Table)

    बजट सत्र का आरंभ28 जनवरी 2026
    आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2629 जनवरी 2026
    केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रस्तुति01 फरवरी 2026 (रविवार)
    पहला चरण समाप्त13 फरवरी 2026
    दूसरा चरण शुरू09 मार्च 2026
    सत्र का समापन02 अप्रैल 2026

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *