Headlines

    ना उम्मीदी को उम्मीद में बदलने आए थरूर

    ना उम्मीदी को उम्मीद में बदलने आए थरूर
    👁️ 264 Views

    कहा- मैं बदलाव और खड़गे नेतृत्व के नेता


    भोपाल। ए कुमार
    ना उम्मीदी को उम्मीद में बदलने के लिए कांग्रेस के चीफ बनने के लिए शशि थरूर अपने पक्ष में मतदान की अपील करने मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय आए। थरूर ने कहा खड़गे नेतृत्व के उम्मीदवार हैं और में बदलाव का। पार्टी के बदलाव को लेकर मेरे सोच में और खड़गे के सोच में अंतर हैं। मेरा सेचा कांग्रेस और देश के लिए जरूरी है।
    थरूर ने कहा, 2014 और इसके बाद हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 फीसदी वोट मिले थे, ऐसा कब तक चलेगा। हमे दिखाना होगा कांग्रेस फिर दमदार हो रही है। थरूर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि – आप क्या चाहते हो? हमें जवाब देने का मौका भी मिल रहा है। पार्टी के मूल्य पार्टी के सिद्धांत हैं।
    एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पीसीसी में कमलनाथ, मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल के अलावा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।
    अंतर थरूर-खड़गे के आने में
    थरूर के आने और खड़गे आने में अंतर यह रहा कि खड़गे के समय कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे थे। थरूर के आने पर विधायक तक नहीं आए। बताया जा रहा है वैसे- अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं की नहीं दी जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *