Headlines

रेड: बच्चों की फीस मिशनरी के मिशन पर खर्च

रेड: बच्चों की फीस मिशनरी के मिशन पर खर्च
👁️ 11 Views

जबलपुर में बिशप के घर पर EOW का छापा…. 1 करोड़ 65 लाख रुपए कैश मिला है, 18 हजार डॉलर मिले


जबलपुर। BDC NEWS
जबलपुर में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। बिशप पीसी सिंह के घर और दफ्तर पर छापा मार है। EOW ने बताया है कि बिशप बच्चों की फीस धार्मिक संस्थाओं पर खर्च करता था। छापे में 1 करोड़ 65 लाख रुपए कैश मिला है, 18 हजार डॉलर भी जब्त किए गए हैं।
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने गुरुवार सुबह जबलपुर में ‘द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया’ के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर और ऑफिस पर दबिश दी। शुरुआती पड़ताल में उनके घर से 1 करोड़ 65 लाख रुपए नकद के अलावा 18 हजार यूएस डॉलर (करीब 14.35 लाख रुपए) भी मिले हैं। कैश गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। उनके पास 9 लग्जरी कारें, 32 घड़ियां और 2 किलो सोना भी मिला है। हालांकि बिशप पीसी सिंह घर पर नहीं मिले, वे फिलहाल जर्मनी में हैं। बताया जा रहा है कि बिशप पर कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *