Headlines

    Modi in Damoh : दुनिया में युद्ध के बादल, देश को युद्ध के लिए काम करने वाली सरकार की जरूरत

    Modi in Damoh : दुनिया में युद्ध के बादल, देश को युद्ध के लिए करने वाली सरकार की जरूरत
    👁️ 132 Views

    रंजीत अहिरवार. दमोह @ BDC NEWS
    Modi in Damoh : यह लोकसभा चुनाव आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। आज दुनिया में युद्ध के बादल छाए हुए हैं। इन हालातों में भारत को युद्ध स्तर पर काम करने वाली सरकार की जरूरत है। भारत दुनिया में आंख से आंख मिलाकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमोह में अपनी चुनाव सभा में जहां यह बातें कहीं, वहीं इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

    स्थिर सरकार विकास की गांरटी

    मोदी ने कहा, बीते 10 सालों में आपने देखा है कि स्थिर सरकार कैसे देश के हित में प्रवास करती है। कोरोना से बड़े संकट में भी मजबूत भाजपा सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित वापस ले आई। देश में वो सरकार है, जो ना किसी से दबती है और न किसी के सामने झुकती है। हमारे लिए राष्ट्र से बड़ा कोई नहीं। भारत को सस्ता तेल मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया। भारत के किसानों को पर्याप्त खाद मिले, इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया।

    आस्था का अपमान कर रहे

    मोदी ने कहा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग उनकी आस्था का अपमान कर रहे हैं। सनातन को डेंगू, मलेरिया कह रहे हें। अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर उनका रवैया पूरे देश ने देखा है।

    पड़ोसी पर निशाना

    आज दुनिया में अधिकांश देश आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हमारा पड़ोसी देश पहले आतंकवाद का सप्लायर था, लेकिन अब वह आटा की सप्लाई के लिए भी तरस रहा है। पीएम ने भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह के लिए मतदान की अपील की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *